November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त

रायगढ़. जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लैलूंगा पुलिस ने एक युवक को गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 470 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 73 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत 20 हजार रुपये आंकी गई है। कुल जब्ती की कीमत 93 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को सहायक उपनिरीक्षक उदय सिंह सिदार पुलिस टीम के साथ शासकीय वाहन से वारंटी पतासाजी और पेट्रोलिंग के लिए क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान 30 अक्टूबर की रात करीब 10ः30 बजे ग्राम दियागढ़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में थैला रखकर गांजा लेकर झगरपुर की ओर जा रहा है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने दियागढ़ के मेजूरमुड़ा चौक पर गवाहों की मौजूदगी में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान संतोष यादव (28 वर्ष), निवासी नीचेपारा धरमजयगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे सफेद रंग के थैले से गांजा बरामद हुआ। थैले में भूरे रंग के प्लास्टिक टेप से सीलबंद एक पैकेट और सफेद प्लास्टिक पन्नी में गांजा रखा हुआ था। तौल कराने पर पहले पैकेट में 1.025 किलोग्राम और दूसरी पन्नी में 0.445 किलोग्राम गांजा मिला। इस तरह कुल 1.470 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने गांजे के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी गांजे के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी संतोष यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?