November 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण
“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब

गरियाबंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है। जिला गरियाबंद में भी किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर इस निर्णय का स्वागत किया। पूरा जिला उत्सवमय हो गया, किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस भव्य जश्न कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, मा. मंत्री श्री दयालदास बघेल जी, जिला संगठन प्रभारी श्री अमित चिमनानी जी, विधायक श्री रोहित साहू जी, पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू जी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद जी, जिलाध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू,जिला महामंत्री आशीष शर्मा,चंद्रशेखर साहू जी सहित वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय की मौजूदगी रही।

क्या है मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में घोषणा की है कि अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान *13,839 रुपये की आदान सहायता राशि* प्रदान की जाएगी।

यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम मात्रा में धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा – _”हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी किसान कम उत्पादन के कारण शासन की सहायता से वंचित न रहे।”_

इस निर्णय से विशेष रूप से कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों के किसानों, लघु एवं सीमांत कृषकों तथा जनजातीय अंचलों के किसान परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही गन्ना किसानों को भी बड़ी राहत दी गई है। प्रदेश में पिछले आठ वर्षों से गन्ने की उपार्जन दर 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर *425 रुपये प्रति क्विंटल* करने का निर्णय लिया गया है।

इस वर्ष प्रदेश में लगभग *27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी* की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए जा रहे हैं।

गरियाबंद में नेताओं ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसान हितैषी सरकार है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, और यहां के अन्नदाता को सम्मान देना ही भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है।

*भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी जी* ने कहा कि यह निर्णय महिला किसानों सहित पूरे किसान परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। महिलाएं खेतों में कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं, उनकी मेहनत को अब पूरा सम्मान मिलेगा।

*मंत्री दयालदास बघेल जी* ने कहा कि साय सरकार ने जो वादा किया था, उसे निभाया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और अब 13,839 रुपये की आदान सहायता, यह डबल इंजन सरकार की किसान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

*जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी जी* ने कहा कि गरियाबंद के किसानों ने इस निर्णय का जिस उत्साह से स्वागत किया है, वह बताता है कि यह निर्णय जमीन से जुड़ा हुआ है। ये निर्णय भाजपा सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।विष्णु देव साय जी का यह निर्णय छत्तीसगढ़ के किसानों की प्रगति में एक बड़ा निर्णय साबित होगा।

*विधायक रोहित साहू जी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद जी और जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर जी* ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के कृषि इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

किसानों में खुशी की लहर

कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने कहा कि पहले कम उत्पादन होने पर उन्हें आदान सहायता का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन अब चाहे 15 क्विंटल बेचें या 21 क्विंटल, प्रति एकड़ पूरी सहायता मिलेगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती को लेकर उनका भरोसा और बढ़ेगा।

पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय जवान, जय किसान”, “विष्णु देव साय जिंदाबाद” और “किसान हित सर्वोपरि” के नारे गूंजते रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?