November 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायपुर में सीएम विष्णु देव साय से मिली सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति, विधायक व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में हुआ सौजन्य भेंट, आयोजन में शामिल होने का दिया सादर निमंत्रण… धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई रायगढ़ में दो अलग-अलग घटनाएं: छाल रेंज में ‘साथी’ नर हाथी बीमार, उपचार जारी, नवागांव में मिला हाथी का शव, करंट से मौत की आशंका रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास मांड नदी में रेत के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 4 जेसीबी, चैन माउंटेन और ट्रैक्टर जब्त राजेश बने विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष, विजय मार्बल प्रदेश संगठन में शामिल

जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद, आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो 068 ग्राम गांजा, बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 26.11.2026 को जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सारंगढ़ रोड की ओर से यात्री बस में सवार होकर पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति बस से उतरकर पिट्ठू बैग लेकर बजरंगपारा की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने लोक सेवा केंद्र के पीछे बजरंगपारा मैदान में रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गोविन्द भट्ठ उर्फ बुटू पिता स्व. बादल भट्ठ उम्र 56 वर्ष एवं मंजे देवार पिता माखन देवार उम्र 26 वर्ष, दोनों निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा वार्ड क्रमांक 38 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया। संदेहियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से खाकी एवं हरे रंग की पन्नियों में लिपटा तथा भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 4 किलो 068 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹60,000 है। पुलिस ने गांजा विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस गांजा रेड कार्रवाई में थाना जूटमिल से निरीक्षक अभिनव कांत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक वेदवती कुमेटी, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, आरक्षक सुशील यादव, तरुण महिलाने एवं महिला आरक्षक एलिसा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायपुर में सीएम विष्णु देव साय से मिली सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति, विधायक व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में हुआ सौजन्य भेंट, आयोजन में शामिल होने का दिया सादर निमंत्रण…

रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद, आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?