November 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण 10 हितग्राहियों को मिला अनुज्ञा पत्र, पक्के मकान का सपना होगा साकार, मोर जमीन मोर आस के तहत महापौर जीवर्धन चौहान ने वितरित किए अनुज्ञा पत्र सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 ठेला-गुमटियां हटाई गईं, सिग्नल चौक से चक्रधर नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 13 स्थायी ठेले जब्त, ₹21 हजार जुर्माना वसूला युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल
किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण 10 हितग्राहियों को मिला अनुज्ञा पत्र, पक्के मकान का सपना होगा साकार, मोर जमीन मोर आस के तहत महापौर जीवर्धन चौहान ने वितरित किए अनुज्ञा पत्र सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 ठेला-गुमटियां हटाई गईं, सिग्नल चौक से चक्रधर नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 13 स्थायी ठेले जब्त, ₹21 हजार जुर्माना वसूला युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

किसानों से सहयोग की अपील

*Sailaab NEWS | रायगढ़

छत्तीसगढ़ में 13 नवंबर को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय सामूहिक अवकाश, किसानों से सहयोग की अपील

*रायपुर, 13 नवंबर :* छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का प्रांतीय संगठन) ने प्रदेश के अन्नदाता किसान भाइयों एवं बहनों के नाम आवश्यक सूचना एवं अपील जारी की है। संघ ने घोषणा की है कि *13 नवंबर 2026, शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय सामूहिक अवकाश* लिया जाएगा। इस दौरान संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करने वाले तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे।

संघ का कहना है कि यह कदम किसी के विरोध में नहीं, बल्कि व्यवस्था को सुधारने और किसान हित को सर्वोपरि रखने के लिए उठाया गया है।

क्यों लिया जा रहा है सामूहिक अवकाश?

संघ के अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS), पीवी ऐप (PV App), ई-रजिस्ट्री, धान खरीदी एवं किसान पंजीयन से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

*किसानों की प्रमुख समस्याएं जिनका उल्लेख किया गया है :*

*1. डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) -* फसल एवं रकबा संबंधी त्रुटियों तथा संशोधन के समाधान की मांग।

*2. पीवी ऐप (PV App) -* सर्वे अनुमोदन, डेटा मिलान एवं लॉगिन प्रकरणों का निराकरण।

*3. ई-रजिस्ट्री -* किसान पंजीयन, सत्यापन एवं अनुमोदन में तकनीकी कठिनाइयों का समाधान।

*4. धान खरीदी एवं रकबा सत्यापन -* धान खरीदी के दौरान पात्र मात्रा के निर्धारण, राजस्व न्यायालयीन कार्य, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आ रही बाधाएं।

*5. पटवारी हड़ताल का प्रभाव -* पटवारी हड़ताल के कारण किसानों की राजस्व सेवाओं एवं डिजिटल सर्वे अनुमोदन में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिसके समाधान की मांग की जा रही है।

संघ का कहना है कि इन समस्याओं के कारण किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, और धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण समय में देरी हो रही है।

पहले भी दे चुके हैं पत्राचार, नहीं हुआ समाधान

संघ ने बताया कि इस विषय में पूर्व में भी शासन को कई बार पत्राचार एवं पहल की जा चुकी है :

– *28.09.2026 -* सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र – किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु।
– *23.10.2026 -* माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र – डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप एवं किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु।
– *05.11.2026 -* सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र – किसानों की समस्याओं के संबंध में।

लगातार पत्राचार के बाद भी जब स्थायी समाधान नहीं निकला, तो संघ ने सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है।

माननीय मुख्यमंत्री से भी की है अपील

संघ ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नाम संबोधित ज्ञापन में संबंधित संभागायुक्त महोदय एवं कलेक्टर महोदय को सौंपने की बात कही है। इसमें किसानों की समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने हेतु निवेदन किया गया है।

हमारी प्रतिबद्धता – किसान हित सर्वोपरि

संघ ने स्पष्ट किया है कि :
– किसानों की समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
– तहसील स्तर पर उपलब्ध अधिकारियों के अंतर्गत यथासंभव कार्य किया जाएगा।
– तकनीकी एवं पोर्टल संबंधी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
– धान खरीदी सहित सभी किसान सेवाओं को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

किसान साथियों से विनम्र अपील

संघ ने किसानों से अपील की है कि :
– 13 नवंबर के सामूहिक अवकाश एवं ज्ञापन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें।
– धान खरीदी के दौरान शांति, धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
– किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न होने दें।
– अपनी समस्याएं संबंधित तहसील कार्यालय में लिखित रूप में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

संघ ने अंत में कहा है – *”किसान हित सर्वोपरि – आपकी समस्या, हमारा संकल्प।”*

*विनीत – प्रदेश के समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ*

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?