रायगढ़. मंगलवार की दोपहर रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक भारी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर ग्राम लाखा के पास कल दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चेतराम चौहान (40 वर्ष), पिता भोगी लाल चौहान, निवासी सारासमाल, ग्राम पंचायत कर्राजोर, थाना पुसौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से सराईपाली-देलेरी के पास स्थित एक कंपनी में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि चेतराम राशन लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। इसी दौरान रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर वह भारी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।











