November 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई रायगढ़ में दो अलग-अलग घटनाएं: छाल रेंज में ‘साथी’ नर हाथी बीमार, उपचार जारी, नवागांव में मिला हाथी का शव, करंट से मौत की आशंका रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास मांड नदी में रेत के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 4 जेसीबी, चैन माउंटेन और ट्रैक्टर जब्त राजेश बने विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष, विजय मार्बल प्रदेश संगठन में शामिल जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद, आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ में दो अलग-अलग घटनाएं: छाल रेंज में ‘साथी’ नर हाथी बीमार, उपचार जारी, नवागांव में मिला हाथी का शव, करंट से मौत की आशंका

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में शुक्रवार को हाथियों से जुड़ी दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। एक ओर छाल रेंज के बनहर वन क्षेत्र में एक नर हाथी अचानक अस्वस्थ हो गया है, जिसका जंगल में ही इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर, धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के नवागांव इलाके में एक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
विभागीय सूत्रों से मिली पुष्ट जानकारी के अनुसार, छाल रेंज अंतर्गत आने वाले बनहर वन क्षेत्र में एक नर हाथी शुक्रवार सुबह से अचानक अस्वस्थ नजर आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंचा। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में जंगल के भीतर ही हाथी का उपचार किया जा रहा है।
इस हाथी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने दिलचस्प जानकारी साझा की है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह हाथी बीते कुछ दिनों से रिहायशी इलाके के बेहद करीब विचरण कर रहा था। वह जंगल की वनस्पतियों के साथ-साथ ग्रामीणों की बाड़ियों में लगी सब्जियां खाकर अपने ही धुन में मस्त रहता था। खास बात यह रही कि इस हाथी ने अब तक किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचाया है और वह ग्रामीणों के बीच काफी घुल-मिल सा गया था।
शुक्रवार को ही हुई दूसरी घटना धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के नवागांव इलाके की है, जहां एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया है। प्रारंभिक तौर पर हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वन विभाग की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सूक्ष्म जांच की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद, आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?