November 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण 10 हितग्राहियों को मिला अनुज्ञा पत्र, पक्के मकान का सपना होगा साकार, मोर जमीन मोर आस के तहत महापौर जीवर्धन चौहान ने वितरित किए अनुज्ञा पत्र सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 ठेला-गुमटियां हटाई गईं, सिग्नल चौक से चक्रधर नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 13 स्थायी ठेले जब्त, ₹21 हजार जुर्माना वसूला युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

लैलूंगा के ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल : थाना प्रभारी ने नशामुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दिया सशक्त संदेश

रायगढ़। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा क्षेत्र के गांवों में लगातार पुलिस जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
जन चौपाल में थाना प्रभारी ने नशामुक्ति को प्रमुख विषय के रूप में रखते हुए बताया कि शराब न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवारों के विघटन, घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक पतन का बड़ा कारण बनती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शराब से दूरी बनाकर समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने में सहयोग करें। इस दौरान महिलाओं को संगठित होकर महिला समूह गठित करने तथा गांव स्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध सामूहिक रूप से पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।
चौपाल में साइबर अपराधों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जा सकता है। इसके साथ ही महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करते हुए कानून की जानकारी दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को कानून का पालन करने, आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने तथा पुलिस के साथ सहयोग कर सुरक्षित समाज निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?