November 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

आदतन झगड़ा-विवाद में लिप्त युवक पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधक कार्रवाई, SDM कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रायगढ़। थाना जूटमिल क्षेत्र में आए दिन शराब सेवन कर पारिवारिक झगड़ा-विवाद और मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजीनपाली जूटमिल निवासी नरेन्द्र गोंड द्वारा थाना जूटमिल में अपने छोटे साले हितेश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका छोटा साला हितेश यादव नियमित रूप से शराब का सेवन कर सास-ससुर एवं उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करता है तथा मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोपी आए दिन शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता है और पैसे नहीं देने पर घर के सामानों को तोड़-फोड़ कर घरवालों को प्रताड़ित करता है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
शिकायत पर पुलिस द्वारा अनावेदक हितेश यादव को थाना तलब कर समझाइश दी गई, किंतु वह पुलिस के समक्ष भी उल्टे शिकायतकर्ताओं को धमकाने लगा और यह कहते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने पर उतारू हो गया कि घरवालों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस व्यवहार से संज्ञेय अपराध घटित होने तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपी हितेश यादव पिता रतिराम यादव उम्र 30 साल झोपडीपारा जुटमिल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की अंदेशा पर अनावेदकों को तत्काल गिरफतार धारा 170/ 126,135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?