November 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

आटो में नशीला इंजेक्शन लेकर घुमता राजभान सिंह पकड़ाया, नशीला इंजेक्शन बरामद, आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई

सरगुजा। आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा संभाग की टीम ने एक बार फिर से नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशीला इंजेक्शन बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कि नशे के सौदागरो के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज डिगमा क्षेत्र में गस्त के दौरान एक संदिग्ध ऑटो चालक को देखकर रोकने की कोशिश की गई परंतु वह तेजी से भागने लगा और डिगमा स्टेडियम में घुस गया। संदिग्ध आटो को घेराबंदी करके पकड़ने पर उसके चालक ने अपना नाम राजभान सिंह बताया। ऑटो की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे रखें एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोले से 21 नग REXOGESIC INJECTION तथा 21 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और वह अंबिकापुर के डिगमा में किराये के मकान में रहकर आटो चलाता था। आबकारी टीम का नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
आज की इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे,रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?