November 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

फ्लाई ऐश डंपिग मामले में लीपापोती का दौर जारी, पर्यावरण विभाग देता है क्लीन चिट

रायगढ़। रायगढ़ जिले में स्पंज आयरन उद्योगों से निकलने वाली फ्लाई ऐश पर्यावरण विभाग के साथ-साथ इससे जुड़े अधिकारी व दलालों के लिये कमाई का जरिया बन चुकी है। इतना ही नही लगातार नियमों के विपरीत इसके डंपिंग पर भी लीपापोती करके संबंधित ठेकेदार व उद्योग को क्लीन चीट दे दी जाती है। रायगढ़ जिले के घरघोडा ब्लाक में स्थित टीआरएन सहित कई अन्य उद्योग हैं जो अनुमती के नाम पर मनमानी करते आ रहे हैं।
एक जानकारी के अनुसार हाल ही में लैलूंगा पुलिस ने एक साथ लगभग एक दर्जन गाड़ियों को अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और बकायदा जब्ती कार्रवाई करने के बाद इसकी डायरी पर्यावरण विभाग को भेजी गई थी ताकि संबंधित वाहनों चालकों व इससे जुड़े लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई हो सके। इस मामले में लैलंूगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया था कि शिकायत के बाद उन्होंने लगभग एक दर्जन गाडियों को लैलूंगा ब्लाक के ऐसी जगह से पकड़ा था जहां अवैध रूप से फ्लाई ऐश डाली जा रही थी और मौके पर जिन वाहन चालकों से पूछताछ की गई तो वे अनुमती संबंधी कागजात दिखा नही पाये और वहीं जब हमने जिले के पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू से बात की तो उनका कहना था कि लैलूंगा थाने से गाडियां जब्ती करके उनके कागजात यहां भेजे गए थे लेकिन उन कागजातों में पुलिस द्वारा कोई ऐसी जानकारी नही दी गई जिससे कार्रवाई की जा सके। इसलिये सभी गाडियों के कागजात मूलतः लैलूंगा थाने भेज दिये गए थे और नियमों के तहत इन सभी गाडियों के पास अनुमती होनें की जानकारी उनके पास थी।
सभी गाडियां छोड़ी गई और हो गई लीपापोती
लैलूंगा थाने में जब्त की गई सभी फ्लाई ऐश से लगे वाहनों को छोड़ दिया गया और यह बताया गया कि इनके चालकों के पास बकायदा अनुमती थी, मजे की बात यह थी कि जब लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने इस अवैध डंपिंग मामले में रंगे हाथ पकड़ा था तब वो अनुमती कहां थी। हम आपको बता दें कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक सहित जिले के अलग-अलग इलाकों में जिस तरह कथित तौर पर पर्यावरण विभाग द्वारा क्षेत्र के एसडीएम से मिली अनुशंसा के विपरीत कागजात जारी किये जाते हैं उसमें एक बड़ी सेटिंग पर्यावरण विभाग के एक कर्मचारी द्वारा की जाती है जो खुलेआम पैसे लेकर फ्लाई ऐश डंपिंग से संबंधित ठेकेदार को कहीं भी डालने की अनुमती देता है और यही कारण है कि पहले तो औद्योगिक घरानों की चिमनियां उसके बाद फ्लाई ऐश से बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिये बड़ा खतरा बना हुआ है और ऐसे में संबंधित अधिकारी कंबल ओढकर घी पी रहे हैं, देखना यह है कि ऐसे मामले में साय सरकार कौन से कड़े कदम उठाती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?