November 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

कोतवाली पुलिस ने चाकू लहराने वाले युवक को आर्म्स एक्ट में दबोचा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने घर में उपद्रव कर चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की हरकतों से परिजन दहशत में आ गए थे और जान बचाकर थाने पहुंचना पड़ा।
मामले का विवरण देते हुए बताया गया कि आरोपी सिध्दार्थ मेश्राम उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय फातेलाल मेश्राम उम्र 28 वर्ष निवासी गुजरातीपारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ के विरुद्ध उसकी मां श्रीमती कौशिल्या मेश्राम (77 वर्ष) ने आज 04 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका छोटा बेटा सिध्दार्थ शराब का आदी और झगड़ालू प्रवृत्ति का है, जो आए दिन नशापान कर घर में हंगामा करता रहता है। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है।
आज दोपहर वह बाजार की ओर से घर पहुंचा और बाहर जाने के लिए सात लाख रुपये की मांग करने लगा। इनकार करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए घर से बाहर निकाल दिया तथा धारदार चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ाया। बड़े बेटे उज्याल मेश्राम के समझाने पर उसे भी अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू लेकर पीछे दौड़ा। किसी तरह जान बचाकर परिजन थाना कोतवाली पहुंचे तो आरोपी चाकू लहराते हुए पीछे-पीछे थाने तक आ गया।
महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 119(1), 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं हमराह स्टाफ ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए तत्काल आरोपी सिध्दार्थ मेश्राम उर्फ गोलू को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू जप्त किया गया। आवश्यक कार्रवाई के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?