November 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर रायपुर में सीएम विष्णु देव साय से मिली सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति, विधायक व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में हुआ सौजन्य भेंट, आयोजन में शामिल होने का दिया सादर निमंत्रण… धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई रायगढ़ में दो अलग-अलग घटनाएं: छाल रेंज में ‘साथी’ नर हाथी बीमार, उपचार जारी, नवागांव में मिला हाथी का शव, करंट से मौत की आशंका रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास मांड नदी में रेत के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 4 जेसीबी, चैन माउंटेन और ट्रैक्टर जब्त

घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में रायगढ़ जिले की महिला थाना की टीम ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
महिला थाना में दिनांक 14 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे गांव का रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से उनके मकान में घुसकर कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बालिका के साथ गलत नियत से छेड़खानी करने लगे। बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी छिप गए। पड़ोसियों द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी हाथ छुड़ाकर जंगल की ओर भाग गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में अप.क्र. 10/2026 धारा 331(4), 74, 75(2), 3(5) बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम की सक्रियता से दोनों आरोपियों को शीघ्र ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी (1) रोहन उरांव पिता दिलबंधु उरांव उम्र 20 वर्ष एवं (2) पवन कुमार मिंज पिता स्व. जोहन मिंज उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी उर्दना थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक संदीप भगत एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायपुर में सीएम विष्णु देव साय से मिली सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति, विधायक व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में हुआ सौजन्य भेंट, आयोजन में शामिल होने का दिया सादर निमंत्रण…

रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद, आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?