November 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

नेपाल में गूंजी श्रीराम की धुन, रायगढ़ की बेटी अंशिका के कथक ने मोहा सबका मन, विदेशों तक रायगढ़ का नाम रोशन कर रही आयात कथक डांस एकेडमी की प्रतिभाएं युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर रायपुर में सीएम विष्णु देव साय से मिली सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति, विधायक व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में हुआ सौजन्य भेंट, आयोजन में शामिल होने का दिया सादर निमंत्रण… धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई रायगढ़ में दो अलग-अलग घटनाएं: छाल रेंज में ‘साथी’ नर हाथी बीमार, उपचार जारी, नवागांव में मिला हाथी का शव, करंट से मौत की आशंका रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ सेवा समिति बेलादुला द्वारा भव्य आयोजन-महापौर जीवर्धन चौहान समेत गणमान्यजन हुए शामिल

रायगढ़ । महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भोले मंदिर, बेलादुला में भोलेनाथ सेवा समिति द्वारा भव्य एवं दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच दिनभर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए तथा रात्रि में भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हुई।
प्रातःकाल रुद्राभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर एवं संध्या में आरती, पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि 8 बजे से आयोजित भजन संध्या (दीपक आचार्य म्यूजिकल द्वारा) ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रख्यात गायक दीपक आचार्य एवं उनकी टीम ने शिव भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शकदीर्घा झूमने और नृत्य करने पर मजबूर हो गई। भक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
भजन संध्या में गायक दीपक आचार्य के साथ विजय शर्मा, संजू चौहान, उद्घोषक एवं गायक लोकेश गुप्ता तथा उर्वशी चौहान ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संगीत वादन में मुन्ना महंत, बालमुकुंद वैष्णव एवं राज साहू ने मधुर संगत दी, जिससे संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक रंजन सिन्हा, केशव जायसवाल, संदीप छत्री, नंदू पटेल, रोशन चंद्रा एवं मुक्कू यादव ने भी भोलेनाथ का दर्शन कर भंडारे में सहभागिता निभाई तथा आयोजन की सराहना की।
इस भव्य आयोजन का सफल संचालन वार्ड पार्षद एवं भोलेनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अजय शंकर मिश्रा के नेतृत्व में उनकी युवा टीम ने किया। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 16 फरवरी को आयोजित महाभंडारे में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाशिवरात्रि का यह आयोजन बेलादुला क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बन गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायपुर में सीएम विष्णु देव साय से मिली सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति, विधायक व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में हुआ सौजन्य भेंट, आयोजन में शामिल होने का दिया सादर निमंत्रण…

रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण, उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद, आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?