November 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी की पहल से रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात, रायगढ़ जिले में पावर कंपनी का नया शहर संभाग तथा धरमजयगढ़ में नय संभाग प्रारंभ करने का आदेश

रायगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिया गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से जिले में पावर कम्पनी के नए शहर संभाग तथा धरमजयगढ़ में नए संभाग की स्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय से शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता-हितैषी बनाया जाएगा।
छ.ग.रा.विद्युत मंडल रायगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री गुंजन शर्मा ने जानकारी देेते हुए बताया कि रायगढ़ शहर में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या और अधोसंरचना को देखते हुए लंबे समय से एक अलग शहर संभाग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान में रायगढ़ शहर में लगभग 54 हजार निम्नदाब उपभोक्ता, 56 उच्चदाब विद्युत उपभोक्ता, 33/11 के.व्ही. के 17 उपकेंद्र, 1521 ट्रांसफार्मर एवं 232 किलोमीटर 11 केवी लाइन विद्यमान हैं। इतनी विशाल व्यवस्था का संचालन अब तक केवल दो जोन कार्यालयों के माध्यम से किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में विलंब होता था।
इस मूलभूत समस्या को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वयं पहल कर जिले के नागरिकों के लिये विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु रायगढ़ में नये शहर संभाग तथा सुदूर वन क्षेत्र धरमजयगढ़ में नये संभाग की सौगात दी है। नये आदेश के अनुसार अब रायगढ़ शहर के लिये शहर संभाग की स्थापना के साथ-साथ दो जोन के स्थान पर चार जोन प्रारंभ करने के आदेश जारी किये गये हैं। जिससे रायगढ़ का शहरी क्षेत्र अब चार जोन में विभाजित हो जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप छोटे-छोटे क्षेत्र होने से उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण में अब कम समय लगेगा। संसाधनों का विस्तार होने से विद्युत समस्याओं का त्वरित निराकरण भी संभव होगा। शहर संभाग गठित किये जाने से जोन कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर सटीक निगरानी रखी जा सकेगी जिससे इनके कार्यों में कसावट आयेगी।
इसी क्रम में सुदूर वनांचल एवं तेजी से औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर धरमजयगढ़ में भी नया संभाग स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं। अभी तक धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, कापू, हाटी सहित आसपास के क्षेत्रों का संचालन रायगढ़ स्थित संभागीय कार्यालय से किया जाता था, जिससे उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी रायगढ़ आना पड़ता था। धरमजयगढ़ में संभागीय कार्यालय की स्थापना से अब स्थानीय उपभोक्ताओं को अपने विद्युत संबंधी कार्यों के लिए रायगढ़ नहीं आना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण संभव हो सकेगा। यह निर्णय धरमजयगढ़ अंचल के नागरिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?