November 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“सुरक्षित आहार,हमर अधिकार” विशेष अभियान 16 से 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न शुरू, जिला गरियाबंद में उमड़ा जनसैलाब द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो प्रांतों के लायंस सेवा संगम- सेवा संगठन सौहार्द का होगा महा कुंभ,रायगढ़ में दो दिवसीय आयोजन, 150 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधि होंगे शामिल किसानों से सहयोग की अपील बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

पुसौर में अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘आमंत्रण कप’ का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीसीएस रायगढ़ ने छत्तीसगढ़ इलेवन को हराया, आसिफ खान रहे मैन आफ द मैच

रायगढ़। अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पुसौर 2026 ‘आमंत्रण कप’ का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान थीं। अध्यक्षता नगर पंचायत पुसौर की अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश गुप्ता सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, लक्ष्मी जीवन पटेल सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, भाग्यवती डोलनारायण नायक सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, जैमिनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा पुसौर, संतोष पांडे अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ रायगढ़, रामचंद्र शर्मा सचिव जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ उपस्थित थे।
उद्घाटन मैच डीसीएस रायगढ़ वर्सेस छत्तीसगढ़ इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें रायगढ़ डीसीएस की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और छत्तीसगढ़ इलेवन को क्षेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया। रायगढ़ की ओर से राहुल सिदार ने 31 गेंद में 28 रन, आसिफ खान 69 गेंद में 64 रन, विकास द्विवेदी ने 38 गेंद 38 रन बनाए। रायगढ़ डीसीएस ने निर्धारित 30 ओवर में 154 रन बनाए। छत्तीसगढ़ 11 की ओर से हर्ष राठौर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। आशीष चौहान, लवयम राजपूत, सबान खान 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ 11 की टीम की ओर से लवयम राजपूत ने 30 गेंद में 17, सबान खान 55 गेंद में 45 रन, प्रियांशु केसरी 29 गेंद पर 20 रन बनाए। इस तरह छत्तीसगढ़ 11 की टीम निर्धारित 30 ओवर से पहले 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रायगढ़ डीसीएस की ओर से राहुल सिदार ने 5 विकेट, रामचंद्र शर्मा ने 2 विकेट, परमात्मा पांडे 1 विकेट लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच आसिफ खान रहे। अंपायर किशोर कसेर एवं हिमांशु चावडा रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?