October 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को रायगढ़ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। सिंदूर पार्क से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान भाजपा सूपा मंडल की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महात्मा गांधी से प्रार्थना है कि वे राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार गई है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और अपनी राजनीतिक नाकामी छिपाने के लिए पार्टी मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।

भाजपा जिला रायगढ़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा सूपा मंडल के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मंडल की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, एकजुटता और निष्ठा ही पार्टी की असली ताकत है।

मंडल की ओर से कहा गया कि सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल और प्रभावशाली बना। संगठन की मजबूती और जनहित के संकल्प के साथ आगे भी इसी तरह एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?