November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित का आरोप: इलाज का आश्वासन देकर मुकरा प्रबंधन, अब कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय की गुहार

रायगढ़। उड़ीसा रोड स्थित शकुंतला गोदाम में 16 अक्टूबर 2026 को ट्रक में खरी लोडिंग के दौरान 32 वर्षीय हमाल राकेश कुमार कुर्रे के दोनों पैर टूट गए। मेडिकल दस्तावेजों और एक्स-रे रिपोर्ट में दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने काम के दौरान सुरक्षा उपकरण न मिलने और उचित मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, अनिल केडिया निवासी लाल टंकी की ओर से 6 हमालों को बुलाया गया था। 600 बोरी लोड होने के बाद आखिरी छल्ली लगाते समय ट्रक का डाला दबाव से बाहर निकल गया। मौके पर मौजूद मुंशी (बाबू) ने उसे ऊपर चढ़कर बत्ता लगाने को कहा। आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरण के काम करवाते समय नीचे से रस्सी खींचने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर गया।

घायल को फटहामुड़ा स्थित क्लिनिक ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि वहां मुंशी ने सेठ द्वारा पूरा इलाज खर्च उठाने का आश्वासन दिया और किसी को न बताने को कहा, लेकिन बाद में वापस नहीं आया। अगले दिन जिला चिकित्सालय में प्लास्टर किया गया और 3 माह पूर्ण आराम की सलाह दी गई है।

पीड़ित परिवार का इकलौता कमाने वाला है। परिवार में पत्नी, मां, भतीजे और छोटे बच्चे सहित 7 सदस्य हैं। बड़े भाई के निधन के बाद उनके बच्चों की जिम्मेदारी भी उसी पर है। 17 दिन बीत जाने के बाद भी आर्थिक मदद न मिलने से परिवार पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उधारी से इलाज चल रहा है।

अब पीड़ित जूटमिल थाना, एसपी, श्रम विभाग और कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर जांच, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने और नियमानुसार क्षतिपूर्ति की मांग करेगा।

नोट – यह समाचार पीड़ित के बयान, वीडियो और चिकित्सकीय दस्तावेजों के आधार पर है। इस संबंध में अनिल केडिया और शकुंतला गोदाम प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हुआ है। पक्ष आने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?