November 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण 10 हितग्राहियों को मिला अनुज्ञा पत्र, पक्के मकान का सपना होगा साकार, मोर जमीन मोर आस के तहत महापौर जीवर्धन चौहान ने वितरित किए अनुज्ञा पत्र सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 ठेला-गुमटियां हटाई गईं, सिग्नल चौक से चक्रधर नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 13 स्थायी ठेले जब्त, ₹21 हजार जुर्माना वसूला युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ जिले में SIS ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती!

चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के अपराध में भेजा रिमांड पर, फरार आरोपी की तलाश जारी

रायगढ़. संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस को बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनका एक साथी फरार है।
जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को प्रार्थी नीलम संजीव बेक, पिता मनोहर बेक, उम्र 37 वर्ष, निवासी मकरीबंधा, थाना तुमला, जिला जशपुर, वर्तमान पदस्थापना सीआईएसएफ इकाई एनटीपीसी तिलाईपाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07.10.2026 की सुबह लैलूंगा रोड स्थित घरघोड़ा ब्प्ैथ् कार्यालय गेट के सामने खड़ी उसकी पल्सर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा आरोपियों एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय मुखबिरों से जानकारी जुटाने और संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मुखबिर से पुलिस को मिली सूचना पर 10 नवंबर को पुलिस टीम ने लैलूंगा मेन रोड स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों सुकसागर राठिया निवासी कोनपारा तथा देव पैंकरा निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शराब पीने और पार्टी करने के लिए पैसों का इंतजाम करने की नीयत से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने करीब एक माह पहले सीआईएसएफ कार्यालय गेट के सामने से काले रंग की पल्सर तथा ग्राम ओंगना, धरमजयगढ़ से काला-सफेद रंग की एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना बताया।
आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी तथा इंजन नंबर को पत्थर से घिसकर मिटाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, सफेद रंग की पल्सर के सफेद हिस्सों पर काला रंग पोतकर उसकी पहचान बदल दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों पल्सर मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है, बरामद कर जप्त की हैं। मामले में साक्ष्य मिटाने के प्रयास पाए जाने पर धारा 238 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुकसागर राठिया, पिता सुंदर राठिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोनपारा, थाना घरघोड़ा एवं देव पैंकरा, पिता धोबा पैंकरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेगीपारा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ शामिल हैं। प्रकरण में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को उससे पूछताछ में अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?