November 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खाद्य विभाग की टीम ने कई होटलों और दुकानों में की जांच, 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल, प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्ची की दादी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई डिजिटल ढकोसलों और प्रशासनिक नाकामी ने किसानों को बना दिया है मुजरिम—– तारेन्द्र डनसेना रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा छूही पहाड़ में प्रशासनिक लापरवाही से प्रसूता की मौत, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल-नगेंद्र नेगी जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन पर कांग्रेस का हमला, एक लाख की भीड़ के दावे को बताया खोखला

खाद्य विभाग की टीम ने कई होटलों और दुकानों में की जांच, 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया

रायगढ़। त्योहारी सीजन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर जुटमिल क्षेत्र तक विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, वहीं नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपनी रसोई का निरीक्षण कर पनीर और मिक्स वेज के नमूने लिए गए। इसके बाद ईशान एवं साईं श्रद्धा प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने तथा पन्नी की जांच कराने के संबंध में इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई।

इसी तरह एसपी कार्यालय के पास स्थित हॉट चिप्स में खाद्य तेल का बार-बार उपयोग किए जाने पर कार्रवाई करते हुए करीब 30 लीटर इस्तेमाल किए गए तेल को फिंकवाया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पंजाबी भोजनालय और जलाराम नमकीन का निरीक्षण कर पानी की जांच रिपोर्ट एवं कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पंजाब नेशनल होटल के निरीक्षण के दौरान चावल और दाल के नमूने लिए गए। वहीं जुटमिल स्थित आरबी बेकर्स से कुकीज और बिस्कुट के नमूने संग्रहित किए गए। सुश्री होटल में निरीक्षण के दौरान पेस्ट कंट्रोल कराने के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई।

अभियान के दौरान जुटमिल स्थित गणेश डेयरी में स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब पाए जाने पर टीम ने बूंदी लड्डू, पनीर, पेड़ा और कलाकंद के नमूने लिए। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

रंग और स्वच्छता को लेकर दिए निर्देश
खाद्य विभाग की टीम ने सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों में रंगों का उचित मात्रा में और कम से कम उपयोग करने, गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने तथा खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन बनवाने के निर्देश दिए।
इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल शामिल रहे। विभाग के अनुसार यह जांच अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। खाद्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल, प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्ची की दादी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?