November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

रायगढ़ । जिले में अवैध गतिविधियों एवं अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कल एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कल 18 नवंबर के सीएसपी राहुल उईके के हमराह थाना चक्रधरनगर की टीम ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2,000 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर की टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी कर एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पाइंटर द्वारा निर्धारित संकेत देकर पुलिस टीम को सूचना मिलते ही जवानों ने मकान को चारों ओर से घेरकर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला तथा एक कमरे में एक युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात सामने आई। वहीं आरोपी से पूछताछ में उसने पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में संलिप्त होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2,000 रुपये एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी श्री राहुल उईके के नेतृत्व में इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं महिला आरक्षक प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?