November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार

रायगढ़ । जशपुर प्रवास के दौरान वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जशपुर जिले में सड़क, पुल सहित विकास से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से चल रहे है। जशपुर अब छत्तीसगढ़ में सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ जिला बन गया है।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछने जा रही है। भारतमाला परियोजना तेजी से चल रही है। जशपुर से रायपुर की सीधी कनेक्टिविटी की जानकारी देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि भारतमाला के जरिए जशपुर वासी अब सीधे राजधानी रायपुर से जुड़ जाएंगे। पहले जशपुर से रायपुर जाना एक लंबा और थका देने वाला सफर होता था, अब ये दूरी समय और सुविधा दोनों के लिहाज से आसान हो जाएगी। इस कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ शिक्षा को मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि जशपुर के बच्चों को रायपुर के बड़े कॉलेज, कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में भी ये वरदान साबित होगा। सड़क कनेक्टिविटी से गंभीर रूप से बीमार मरीज को समय रहते रायपुर के बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा। जशपुर के व्यापारी सीधे राजधानी के बाजार तक पहुंच सकेंगे। स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। चिकित्सीय सुविधाओं के लिए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लिए यह वरदान साबित होगा।
ओपी चौधरी ने यह भी कहा कुनकुरी जैसे क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का बनना क्षेत्र वासियों को विकास की अनुपम भेंट है। आज से 10 साल पहले यहां नालंदा परिसर, मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज क्षेत्रवासियों के लिए एक सपने की तरह था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के लिए बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। हर गांव तक सड़क, आवास और सोलर को लेकर उन्होंने कहा कि जहां तक सड़कों की बात है, हर सड़क की स्वीकृति, की लंबी सूची है। जनमन के अंतर्गत पीएम मोदी के प्रयासों से दूर-दूर के आंतरिक क्षेत्रों के, दूरस्थ पिछड़े जो गांव थे, उन जगहों तक पूरी सड़कें पहुंच रही हैं। वहा गुणवत्ता युक्त आवास बन रहे हैं, सारी सुविधाओं का विकास हो रहा है। पीएम सूर्य घर के सोलर लग रहे हैं। अंत में ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य – ये कोई एहसान नहीं, ये जनता का अधिकार है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?