November 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्ट्, जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹9 लाख, ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कांग्रेस की सक्रिय नेत्री श्रीमती संगीता गुप्ता बनी रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के बाद पिकनिक की धूम, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लोगों की भीड़ बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार पंजीयन कराने गांवों में विशेष शिविर शुरू, धरमजयगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक होगा आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की 5,000 के ईनाम की उद्घोषणा, आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार पंजीयन कराने गांवों में विशेष शिविर शुरू, धरमजयगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक होगा आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य

रायगढ़ । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज से विशेष आधार पंजीयन शिविरों की शुरुआत हो गई है। इन शिविरों के माध्यम से ऐसे हितग्राहियों की पहचान कर उनका आधार पंजीयन कराया जा रहा है, जिनका अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। साथ ही, जिन हितग्राहियों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन या अपडेट की जरूरत है, उनका भी आधार अपडेट किया जा रहा है।
इसी कड़ी में धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गिधकालो, रतनपुर, सिसरिंगा, पेलमा, जलडेगा, साजापाली एवं खर्रा में 24 से 30 नवंबर तक विशेष आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में संबंधित क्षेत्रों के बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों तक पहुंचकर आधार पंजीयन एवं अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें आधार बनवाने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक जाने की परेशानी न हो। आधार कार्ड विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार पंजीयन होने से हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी आसान होगी।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय का कोई भी पात्र परिवार केवल आधार कार्ड के अभाव में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र परिवारों का आधार पंजीयन सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। इन विशेष शिविरों में बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा समुदाय के हितग्राहियों के अलावा अन्य ग्रामवासी भी आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?