November 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, 2 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप और टैबलेट जब्त; संचालक जेल दाखिल 530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड, घरघोड़ा न्यायालय का बड़ा फैसला, छाल पुलिस की प्रभावी विवेचना और ठोस साक्ष्यों से आरोपी दोषसिद्ध तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान 27 दिसंबर को होगा यादव समाज का भव्य मड़ाई महोत्सव, आशीष यादव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत,

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड, घरघोड़ा न्यायालय का बड़ा फैसला, छाल पुलिस की प्रभावी विवेचना और ठोस साक्ष्यों से आरोपी दोषसिद्ध

रायगढ़। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध छाल पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ग्राम बेहरामार में 530 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब की जब्ती के मामले में घरघोड़ा न्यायालय ने आरोपी जयपाल राठिया (40 वर्ष) को दोषी ठहराते हुए 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा श्रीमती मिनी ठाकुर के न्यायालय ने 17 नवंबर को यह फैसला सुनाया। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को मुखबिर से मिली सूचना पर छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में दबिश दी थी। इस दौरान आरोपी जयपाल राठिया पिता कोलसिंह राठिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बेहरामार के कब्जे से एक सिंटेक्स टंकी, 8 जरीकेन एवं 10 बोतलों में भरी कुल 530 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी 5 मई को की गई थी।
प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय, थाना छाल द्वारा की गई। विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध 7 मई 2026 को न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। शासन की ओर से एडीपीओ सत्यप्रकाश महिलाने ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष द्वारा 10 साक्षियों के बयान कराए गए तथा 34 महत्वपूर्ण आर्टिकल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
न्यायालय ने मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के समग्र मूल्यांकन के बाद आरोपी जयपाल राठिया के कब्जे से 530 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब की बरामदगी तथा बिना वैध अनुज्ञा पत्र के उसे अपने कब्जे में रखने का अपराध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रमाणित पाया। इसके आधार पर आरोपी को एक वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

इस महत्वपूर्ण न्यायिक फैसले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसीर खान एवं प्रकरण के विवेचक प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय की सराहना करते हुए प्रभावी विवेचना और न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?