November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

शहर के सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा पर हो पूर्ण-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, कैनाल लिंक रोड, स्टेडियम, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन की प्रगति की मंत्री ने ली जानकारी

रायगढ़ । प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने सोमवार को रायगढ़ शहर में निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जोगीडीपा में निर्माणाधीन कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम में निर्माणाधीन स्विमिंग पुल एवं एथलेटिक ट्रैक, प्रगतिनगर मरीन ड्राइव, फटहामुड़ा तालाब, किसान राइस मिल परिसर स्थित ऑक्सीजोन तथा मिट्ठूमुड़ा तालाब में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण आवश्यक है। इससे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के साथ नागरिकों की अपेक्षाओं और आवश्यक सुधारों की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को बेहतर योजना, आपसी समन्वय और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कैनाल लिंक रोड से बेहतर होगी शहर की कनेक्टिविटी
कैनाल लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री ने इसकी प्रगति की जानकारी ली। यह मार्ग केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड को न्यू एवं ओल्ड मरीन ड्राइव रोड से जोड़ने की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूर्ण होने से शहर में आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित सीमांकन सहित आवश्यक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को समन्वित रूप से पूरा किया जाए और आसपास के नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विकास कार्यों से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बोईरदादर स्टेडियम के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बोईरदादर स्टेडियम में निर्माणाधीन ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्केटिंग रिंग का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही ट्रैक पर जमा मलबे को हटाकर परिसर को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना का विकास खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने ओपन जिम जैसी सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने तथा स्टेडियम के निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

फटहामुड़ा और मिट्ठूमुड़ा तालाब का होगा आकर्षक विकास
वित्त मंत्री ने फटहामुड़ा एवं मिट्ठूमुड़ा तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। फटहामुड़ा तालाब के किनारे पाथवे, गार्डन, ओपन जिम और पचरी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। तालाब परिसर में फाउंटेन और प्रकाश व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे यह स्थल नागरिकों के भ्रमण, व्यायाम और मनोरंजन के लिए आकर्षक बनेगा। इस क्षेत्र में पाथवे, गार्डन, प्रवेश मार्ग, ओपन जिम और पौधरोपण जैसी सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में सीपेज जैसी समस्याओं से बचाव के लिए भी विशेष सावधानी बरतने को कहा। इसी प्रकार मिट्ठूमुड़ा तालाब के मुख्य प्रवेश द्वार को मुख्य सड़क से जोड़ने के साथ पार्किंग, पार्क, परिधीय विकास, पाथवे और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां नागरिकों के कार्यक्रमों के लिए स्थल और चेंजिंग रूम जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। वित्त मंत्री ने तालाब के सौंदर्यीकरण को समग्र विकास परियोजना के रूप में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां उपस्थित नागरिकों की मांग पर मंदिर निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की सहायता देने की बात कही।

प्रगति नगर मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन की प्रगति का लिया जायजा
वित्त मंत्री ने प्रगति नगर मरीन ड्राइव क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। यहां ओपन जिम, पाथवे और योग केंद्र सहित विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इन सुविधाओं के माध्यम से शहरवासियों को हरित, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

विकसित छत्तीसगढ़ में रायगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा, यह एक रूटीन प्रक्रिया है। हम जब भी रायगढ़ में रहते हैं, तो अपने जनप्रतिनिधियों, महापौर, पार्षद साथियों और प्रशासन के साथ समय निकालकर विकास कार्यों का दौरा जरूर करते हैं। इससे कार्यों की वास्तविक स्थिति, उनकी गहराई और लोगों की अपेक्षाओं का पता चलता है। लोग जहां कुछ छोटे-मोटे सुधार या बदलाव चाहते हैं, उनकी जानकारी भी मिलती है। उन्होंने कहा कि आज कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम में बन रहे ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल एवं एथलेटिक ट्रैक, फटहामुड़ा और मिट्ठूमुड़ा तालाब तथा किसान राइस मिल परिसर स्थित ऑक्सीजोन सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया है। हमारा प्रयास है कि रायगढ़ में सभी विकास कार्य बेहतर तरीके से आगे बढ़ें और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रायगढ़ भी महत्वपूर्ण योगदान दे। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ लंबे समय से राजस्व के क्षेत्र में प्रदेश को महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। आने वाले समय में रायगढ़ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?