October 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रायगढ़ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल रैली निकाली गई। सिंदूर पार्क से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा के पूर्व विधायक नारायण चंदेल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रार्थना है कि वे राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार गई है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए पार्टी मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।

ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर देश को बांग्लादेश बनाने की दिशा में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार पर गांधी सरनेम को लेकर भी निशाना साधा और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में लोकतंत्र बचाने का कार्यक्रम करने के बजाय गांधी परिवार को बचाने में जुटी हुई है।रैली के समापन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नेताओं ने अपने विचार रखे और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए रैली का समापन किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?