November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर

रायगढ़. रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा स्थित ग्राम सराईपाली में एक उद्योगपति की मनमानी इन खासी चर्चा में है चूंकि पहले से विवाद में रहे इस उद्योगपति ने अपने नये कारनामों को फिर से अंजाम देने शुरू कर दिया और इस बार उसने प्रशासन को ही अंधेरे में रखते हुए बकायदा अपने एक उद्योग की आड में उसका विस्तार करना शुरू कर दिया है। इतना ही नही इस उद्योगपति ने बकायदा कई निर्माण कार्य करके प्रशासन को अंधेरे में रखकर कई नियमों की धज्जियां उड़ा दी है।
अधिकारिक सूत्रों की मानें तो ग्राम सराईपाली स्थित बाकेबिहारी प्लांट का कथित विस्तार इन दिनों चर्चा में है, जानकारी यह मिली है कि बाकेबिहारी के मालिक द्वारा बाकेबिहारी 2 उद्योग का विस्तार अपने ही तरीके से शुरू कर दिया है और इसकी भनक तक प्रशासनिक अधिकारियों को नही लगने दी है। बताया जा रहा है कि बाकेबिहारी 2 के नाम से कई निर्माण कार्य इस उद्योगपति ने चुपके चुपके कर लिया है और अभी भी इसके विस्तार के नाम पर कई कार्य जारी है। ग्राम सराईपाली स्थित इस उद्योगपति की मनमानी इस कदर है कि सभी नियमों को ताक में रखकर बाकेबिहारी 2 के विस्तार के नाम पर दर्जनों काम किये जा चुके हैं और अभी भी धड़ल्ले से नये कार्यालय, नई मशीनरी के अलावा अन्य काम किये जा चुके हैं और इसकी जानकारी नियमानुसार संबंधित कार्यालयों से लेना तो दूर आवेदन तक नही लगा है।
इस मामले में मौके पर पहुंची हमारी टीम ने पाया कि बाकेबिहारी 2 के नाम से निर्माण किये जाने संबंध् ाी अनुमती ना पर्यावरण विभाग से ली गई है और ना ही औद्योगिक विभाग से और इतना ही नही घरघोडा एसडीएम तक को अंधेरे में रखकर धड़ल्ले से कई निर्माण कार्य मौके पर जारी है। हाल ही में इस जगह पर अवैध रेत का बडा मामला पकड़ में आया था जिस पर जुर्माना तो किया गया था लेकिन उस रेत की जब्ती व जुर्माने की कार्रवाई के बाद यह नही पता चला कि 300 से अधिक टेªक्टर रेत यहां कहां से पहुंची और अवैध रेत के मामले में लिप्त उद्योगपति पर आगे क्या कार्रवाई हुई।
बहरहाल देखना यह है कि रायगढ़ जिले में अब कोयला तस्करी, जमीन की हेराफेरी, रेत तस्करी जैसे बड़े मामलों के बाद अब उद्योगपति सीमा ठोककर अपने उद्योगों का विस्तार बिना अनुमती भी करने से नही चुके रहे हैं और ऐसे मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी बताती है कि ऐसे कारनामे करने वाले बड़े लोगों के बड़े लेनदेन उनका मुंह बंद करने में सफल हो चुके हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?