November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज

रायगढ़. लैलूंगा में बाइक की डिक्की से 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर लैलूंगा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कटकलिया निवासी 60 वर्षीय भोगसिंह मिरी 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 12ः30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की लैलूंगा शाखा से 30 हजार रुपये निकालकर झोले में रखे थे। झोले में नकदी के अलावा एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, किसान कार्ड, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक और आधार कार्ड भी मौजूद थे।
बैंक से पैसे निकालने के बाद उन्होंने झोले को अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिया और वहां से कौशिक मेडिकल के पास पहुंचे। इसी दौरान जब उन्होंने मोटरसाइकिल की डिक्की देखी तो वह खुली हुई थी। डिक्की में रखा झोला, नकदी और सभी जरूरी दस्तावेज गायब थे।
आसपास तलाश करने के बाद भी जब सामान का कोई पता नहीं चला तो उन्हें आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने डिक्की खोलकर झोले समेत नकदी और दस्तावेज चोरी कर लिए हैं। इसके बाद पीड़ित ने थाना लैलूंगा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?