रायगढ़। गुरूवार की सुबह बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है। मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह तकरीबन 11 बजे के के आसपास नंदेली की तरफ से बालू लेकर आ रहे तेज रफ्तार टेªक्टर क्रमांक 13 बीसी 4421 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार एक युवक राजेश नारंग 19 साल, जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही राजेश की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आरोपी टेªक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा राशि दिये जाने की मांग को लेकर घटना स्थल पर ही चक्काजाम शुरू कर दिया है। गांव के ग्रामीणों ने कहना था कि इस मार्ग में पहले भी कई बार लापरवाह भारी वाहन चालकों के द्वारा इस तरह लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हादसे हो चुके है।
बहरहाल ग्रामीणों के द्वारा सडक पर शव रखकर चक्काजाम करने जानकारी मिलने के बाद कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।











