November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी रेड, कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के घरों व उद्योगों में आयकर टीम की जांच

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नक्शे पर अहम पहचान रखने वाले रायगढ़ में बुधवार की सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से उद्योग जगत में हड़कंप मच गया। कर चोरी की सूचना पर आयकर विभाग की टीमों ने तड़के करीब 5 बजे एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दायरे में रायगढ़ के प्रमुख उद्योगपति कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल से जुड़े प्रतिष्ठान और आवास भी बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें कमल अग्रवाल से जुड़े रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर रही हैं। वहीं उद्योगपति श्रवण अग्रवाल के आवास और कारोबारी प्रतिष्ठानों पर भी अधिकारियों की मौजूदगी बताई जा रही है। टीमों द्वारा कारोबारी दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन, आयकर रिकॉर्ड और डिजिटल जानकारियों को खंगाला जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, रायगढ़ के अलावा रायपुर में भी बर्बरीक कंपनी से जुड़े ठिकाने आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं। रायगढ़ इस्पात के अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की 16 से अधिक टीमें बुधवार सुबह से ही रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं। एक साथ कई ठिकानों पर शुरू हुई इस कार्रवाई ने कारोबारी और औद्योगिक जगत में हलचल तेज कर दी है।
फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान क्या-क्या दस्तावेज और वित्तीय जानकारियां सामने आती हैं तथा जांच का दायरा आगे कितना बढ़ता है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?