November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन ढाबे सील, आमंत्रण ढाबे में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और आटा मिला

रायगढ़। आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सातम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग ने गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एनएच-49 स्थित ढाबा, चंपारण फास्ट फूड और आमंत्रण ढाबा एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच-49 स्थित ढाबा और चंपारण फास्ट फूड में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की गंभीर खामियां मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों को तीन-तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया।

वहीं, आमंत्रण ढाबा एंड रेस्टोरेंट में जांच के दौरान कई चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। यहां वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। इसके अलावा साफ-सफाई में कमी, पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था का अभाव और पेयजल की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। जांच के दौरान यहां एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक की 10 बोतलें भी मिलीं। इतना ही नहीं, ग्राहकों को रोटी बनाकर परोसने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा आटा भी एक्सपायरी पाया गया। विभागीय टीम ने एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और आटे को जब्त कर नष्ट कराया।
इन गंभीर खामियों को देखते हुए आमंत्रण ढाबा एंड रेस्टोरेंट के विरुद्ध पांच दिनों के लिए सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है। नियमों की अनदेखी करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल शामिल रहे। विभाग के अनुसार यह जांच अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। खाद्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?