November 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन ढाबे सील, आमंत्रण ढाबे में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और आटा मिला रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा, थाना , चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का किये औचक निरीक्षण धान खरीदी की समस्याओं पर भीम आर्मी ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 93 हजार रुपये लेने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और आर्थिक जरूरत बताकर रकम ली। बाद में रुपये वापस मांगने पर शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता मूलतः तमनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है और रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर काम करती है। उसने 16 नवंबर को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि अक्टूबर महीने में पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी। मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि कुछ दिनों बाद युवक ने युवती को पसंद करने और उससे शादी करने का भरोसा दिलाया।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 8 अक्टूबर की रात आरोपी उसके किराये के मकान में पहुंचा और शादी का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी वह शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान अपनी आर्थिक जरूरत बताकर उसने युवती से करीब 93 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि 28 अक्टूबर को जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और शादी नहीं करने की बात कही। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि वह जूटमिल थाना क्षेत्र के एक मारपीट के मामले में जेल में बंद है।
17 नवंबर की शाम मारपीट के मामले में जमानत पर जेल से रिहा होते ही महिला थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जेलपारा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मेहराब खान उर्फ मेहराब हसन उर्फ मेहराब अंसारी (22), निवासी जूटमिल के सामने गली, रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे महिला थाना के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक संदीप भगत और आरक्षक राजेश उरांव की भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?