November 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्ट्, जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹9 लाख, ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कांग्रेस की सक्रिय नेत्री श्रीमती संगीता गुप्ता बनी रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के बाद पिकनिक की धूम, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लोगों की भीड़ बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार पंजीयन कराने गांवों में विशेष शिविर शुरू, धरमजयगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक होगा आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की 5,000 के ईनाम की उद्घोषणा, आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की 5,000 के ईनाम की उद्घोषणा, आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा

रायगढ़ । खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ के संबंध में सूचना देने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को 5,000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
मारपीट के अपराध को लेकर आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद व एक अन्य आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । अपराध विवेचना में मारपीट में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिविल लाईन खरसिया, चौकी खरसिया जिला – रायगढ़ पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस का किसी प्रकार से मदद करेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000/- रूपये (पांच हजार रूपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा । सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा । पुरस्कार विवरण के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा ।

फरार आरोपी के संबंध में इन नंबरों पर दें सूचना :
• उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193200
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193201
• एसडीओपी, खरसिया – 9479193205
• चौकी प्रभारी, खरसिया – 9479193228
• पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ – 9479193299

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?