November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

सीसीटीवी में कैद हुए कचरा फैलाने वाले, मुख्य मार्गों पर संस्था का लेबल देखकर निगम ने लगाया जुर्माना, 6 दुकानों से वसूले 20 हजार रुपए

रायगढ़। स्वच्छ रायगढ़, स्वस्थ रायगढ़ के संकल्प के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ नगर पालिक निगम रायगढ़ अब और अधिक सतर्क व सख्त हो गया है। मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फैले कचरे की पहचान अब आधुनिक तरीके से की जा रही है। कचरे में मौजूद संस्था का लेबल, पैकिंग सामग्री और सीसीटीवी फुटेज देखकर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम टीम में सोमवार को 17 नवम्बर 2025 को निगम टीम ने वार्ड क्रमांक 20 गद्दी चौक और 19 सुभाष चौक में विशेष अभियान चलाया। मौके पर मिले कचरे में विभिन्न दुकानों के पैकिंग लेबल और सामग्री के साथ सीसीटीवी से मिली पुष्टि के आधार पर न्यू शर्मा बैग हाउस, न्यू संगम बाजार और अमर इंटरप्राइजेज के विरुद्ध कचरा बाहर फैलाने के 6 प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, पीआईयू सदस्य, सफाई दरोगा और निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिष्ठानों को कचरा बाहर न फेंकने, निर्धारित गाड़ी और डस्टबिन में ही डालने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

सीसीटीवी बना निगम का सबसे प्रभावी हथियार
स्टेशन रोड, गद्दी चौक, सुभाष चौक, मोती बाजार, लाइन बाजार जैसे मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे अब केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि स्वच्छता निगरानी का भी शक्तिशाली माध्यम बन गए हैं। कचरा कहां से आया, किस दुकान का है, कौन बाहर फेंक रहा है और सभी तथ्य कैमरे से स्पष्ट दिख रहे हैं। इसी वजह से शहर में कचरा फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई संभव हो पाई है।

स्वच्छ रायगढ़, स्वस्थ रायगढ़ के संकल्प में सभी नागरिक सहयोग दें-निगम आयुक्त
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहर गणमान्य नागरिकों, शहर वासियों और छोटे-बड़े सभी व्यापारियों पुनः आग्रह करते हुए कहा कि रायगढ़ की स्वच्छता व्यवस्था हमारी साझा जिम्मेदारी है। शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में कचरा फैलाने की घटनाओं पर अब सीधे और सख्त कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों और कचरे में मिले लेबल के आधार पर दोषियों की पहचान हो रही है, इसलिए कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान नियमों से बच नहीं पाएगा।
हमारा लक्ष्य रायगढ़ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिसमे आपके सहयोग के बिना यह संभव नही है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी दुकानदार, व्यापारी और नागरिक निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें, सड़क, नाली या दुकानों के बाहर गंदगी न फैलाएँ।
नगर निगम की टीम लगातार वार्डों में निगरानी कर रही है और जहां कचरा मिलेगा, वहीं तत्काल कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ रायगढ़, स्वस्थ रायगढ़ के संकल्प में सभी नागरिक सहयोग दें, यही आपसे अपेक्षा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?