November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

जिले में अब तक 5,845.20 क्विंटल धान की खरीदी-पारदर्शी व्यवस्था और सुदृढ़ प्रबंधन से किसानों में बढ़ा उत्साह

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान-केंद्रित नीतियों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से जिले में सुचारू, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में सभी उपार्जन केंद्रों पर चेकलिस्ट के अनुरुप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। तौल मशीन, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण सहित सभी जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि खरीदी अवधि के दौरान किसानों को समय पर सुविधा, त्वरित तौल और उनकी मेहनत का पूरा मूल्य उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि शासन की नीति के अनुरूप जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी के पांचवें दिन तक 30 उपार्जन केंद्रों में 115 पंजीकृत किसानों से कुल 5,845.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 81,847 किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत हैं, जिनका रकबा 1,17,789.2760 हेक्टेयर दर्ज है। अब तक किसानों द्वारा बेची गई धान की उपज का कुल क्षेत्रफल 114.3496 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की सुव्यवस्थित तैयारियों, डिजिटल टोकन प्रणाली, प्रभावी निगरानी व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण खरीदी केंद्रों में किसानों का भरोसा और उत्साह बढ़ा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?