November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

बिजली तार से शिकार का फंदा बिछाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

रायगढ़. रायगढ़ वनमण्डल में चलाए जा रहे एंटी स्नेयर वॉक अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र रायगढ़ के अंतर्गत बंगुरसिया-पश्चिम कक्ष क्रमांक 946, नारंगी क्षेत्र में वन्य प्राणी शिकार के लिए 11 के.वी.विद्युत तार से सेटरिंग तैयार कर फंदा बिछाते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया।
वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जय सिंह, पिता कार्तिकराम राठिया, उम्र 39 वर्ष, निवासी छिरवानी, बिजली के केबल का इस्तेमाल कर वन्य प्राणियों के शिकार की कोशिश कर रहा था। मौके से उसके पास से सेटरिंग तार और विद्युत तार बरामद किए गए। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को न्यायालय रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में मुख्य रूप में उप वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ एम.एम. मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी रायगढ़ संजय लकड़ा, प्रशिक्षु वन क्षेत्रापाल परिक्षेत्र सहायक बंगुरसियां (पश्चिम) ज्योति ध्रुव, उप वनक्षेत्रपाल हेमलाल जायसवाल, वनपाल ललित राठिया, वनपाल प.स. जामगांव मधुसुदन बरिहा, वनरक्षक सुखलाल खड़िया, पालू राम साहू वनरक्षक, आशीष बानी वनरक्षक, दुरवाशा धनवार सुरक्षा श्रमिक, सबिन उरांव सुरक्षा श्रमिक, सिमोन केरकेट्टा सुरक्षा श्रमिक एवं तुलसी बसोड़ का योगदान रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?