November 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण 10 हितग्राहियों को मिला अनुज्ञा पत्र, पक्के मकान का सपना होगा साकार, मोर जमीन मोर आस के तहत महापौर जीवर्धन चौहान ने वितरित किए अनुज्ञा पत्र सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 ठेला-गुमटियां हटाई गईं, सिग्नल चौक से चक्रधर नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 13 स्थायी ठेले जब्त, ₹21 हजार जुर्माना वसूला युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दंतैल हाथी पहुंचा रायगढ़, तालाब में गिरने के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला, वापस जामगांव आ गया हाथी, ग्रामीणों में दहशत

रायगढ़। जिले में ओडिशा से भटकते हुए एक दंतैल हाथी जामगांव के जंगल में पहुंच गया है। इससे पहले कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास एक मादा व शावक को देखा गया था। वन अमले को जानकारी मिलने के बाद लगातार उसके लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।
मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार (14 दिसंबर) की रात को एक हाथी टारपाली, पतरापाली, कारीछापर, कुकुर्दा होते हुए ओडिशा के जंगल पहुंचा, जहां वह किसी तालाब में गिर गया था। ओडिशा की वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उसी दिन एक मादा व शावक कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। चिंघाड़ की आवाज सुनकर जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो ग्रामीणों के बीच डर का माहौल हो गया। लेकिन मादा हाथी और शावक वापस ओडिशा के धनुबांस के जंगल में लौट गए और शाम ढलने के बाद दंतैल हाथी ओडिशा से वापस कुकुर्दा के रास्ते से जामगांव सर्किल में आ गए।
बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 4-5 बजे कुकुर्दा और महापल्ली के बीच उसने क्रॉस किया, जिसे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने देखा। अभी हाथी की मौजूदगी जामगांव जंगल में ही है। जामगांव सर्किल के महापल्ली क्षेत्र हाथियों की मौजूदगी नहीं होती है। ऐसे में जिला मुख्यालय से महज 10-15 किमी दूरी में जब हाथी आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उनके बीच भय का माहौल निर्मित हो गया। हांलाकि हाथी ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है।
जामगांव सर्किल प्रभारी एमएस बरिया ने बताया कि हाथी का ट्रैकिंग करने पर जानकारी मिला कि अभी वह कुकुर्दा व महापल्ली के बीच जंगल में है। लगातार उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। आसपास गांव में सुरक्षा के लिहाज से मुनादी कराई गई है और लोगों को समझाइश दी जा रही है कि जंगल की ओर न जाए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वार्ड क्रमांक 8 में 90 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, रामपुर तिराहे के समीप वार्ड 8, 9 और 10 के नागरिकों को मिलेगी सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात, मैरिज पैलेस की तर्ज पर होगा निर्माण

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?