November 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन ढाबे सील, आमंत्रण ढाबे में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और आटा मिला रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा, थाना , चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का किये औचक निरीक्षण धान खरीदी की समस्याओं पर भीम आर्मी ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

धान के अवैध परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर शासकीय कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

रायगढ़ । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन के मामले में संलिप्त पाए जाने पर विकास खण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडेकेला में पदस्थ भृत्य श्री रमेश साव के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पंचनामा एवं संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि श्री रमेश साव द्वारा ओड़िशा राज्य से धान का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था, जिसमें उनकी संलिप्तता पाई गई है।
शासकीय सेवक होने के बावजूद श्री रमेश साव द्वारा किया गया यह कृत्य शासन के निर्देशों एवं अपने पदीय कर्तव्यों के प्रतिकूल होकर घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों का उल्लंघन है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत दण्डनीय है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार श्री रमेश साव भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडेकेला विकास खण्ड धरमजयगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री रमेश साव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?