November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी रायगढ़ पुलिस का फोकस, कुसमरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में एक ओर जहां अवैध गांजा, शराब एवं जुआ जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके।
इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आज दिनांक 28.01.2026 को थाना कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला एवं बाल अपराधों, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को जानकारी दें। गुड टच एवं बैड टच की पहचान कर गलत स्पर्श पर चुप न रहने, डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता समझाई गई। महिला सुरक्षा से संबंधित 181 हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकता है।
साइबर अपराध के संबंध में बताया गया कि अनजान कॉल, लिंक अथवा ओटीपी साझा न करें, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी पोस्ट करने से बचें, तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना/साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
यातायात जागरूकता के अंतर्गत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने, नशे में वाहन न चलाने वालों के साथ वाहन में न बैठे तथा सड़क नियमों के पालन की अपील की गई। छात्राओं को बताया गया कि वे अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा किसी भी समस्या में निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?