November 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक, जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹9 लाख, ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कांग्रेस की सक्रिय नेत्री श्रीमती संगीता गुप्ता बनी रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के बाद पिकनिक की धूम, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लोगों की भीड़ बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार पंजीयन कराने गांवों में विशेष शिविर शुरू, धरमजयगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक होगा आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की 5,000 के ईनाम की उद्घोषणा, आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

सरगुजा । संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में 30 जनवरी को गोदरमाना झारखंड निवासी अनूप गुप्ता एवं बतौली सरगुजा निवासी विनय गुप्ता के कब्जे से 600000 कीमत की 1200 नग नशीला इंजेक्शन जप्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की थी।
आरोपी अनूप गुप्ता ने अपने बयान में बताया कि उक्त नशीला इंजेक्शन गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता है और रंजीत विश्वकर्मा के पार्टनर्स मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार रंजीत विश्वकर्मा के माल को सप्लाई करने का काम करते हैं। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल से साइबर सेल की मदद मांगी फिर साइबर सेल की मदद से गढ़वा के तीनों आरोपियों रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी एवं प्रमोद का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए पलटन घाट रामानुजगंज मैं तीनों को एक साथ 31 जनवरी को शाम को 1500 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया.. जिसका बाजार मूल्य 7.50 लाख रुपए है, उक्त तीनों आरोपियों को अनूप गुप्ता एवं विनय गुप्ता के अपराध में भी गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी,29 के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय रामानुजगंज में रिमांड लिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने डीआईजी राकेश अग्रवाल सर एवं उनकी साइबर टीम के सदस्य अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान एवं उनके साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि उनके साइबर सेल के मदद के बिना सिर्फ 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करना संभव नहीं था।। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने यह भी बताया कि यह उड़नदस्ता टीम की बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन का सप्लायर माना जाता है.. रंजीत विश्वकर्मा एवं उसके साथियों को गिरफ्तार करना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।। आरोपी अनूप गुप्ता ने यह भी बताया था कि यदि रंजीत विश्वकर्मा गिरफ्तार हो जाता है तो लगभग छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर 50% रोक लग जाएगा, इस लिहाज से भी यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. उक्त कार्रवाई में साइबर सेल सरगुजा के अजीत मिश्रा,भोजराज पासवान,जितेश साहू,विकास सिन्हा,लीना तिर्की एवं आबकारी उड़नदस्ता टीम के अशोक सोनी, गणेश पांडे, रणविजय सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता चंद्रावती एवं नीरज चौहान की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?