November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

बीड़ी पर विवाद, बोरवेल गाड़ी चालक को जमकर पीटा और गाड़ी का शीशा तोड़ा, पीड़ित ने थाने में लिखाई एफआईआर

रायगढ़. रायगढ़ में एक चैंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार सवार युवक ने बोरवेल गाड़ी के चालक से बीड़ी न मिलने पर न केवल उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामस्वामी ने चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह श्रीराम बोरवेल्स की बोर गाड़ी चलाता है। बीती रात तकरीबन 10ः30 बजे वह बोरगाडी क्रमांक सीजी 13 एटी 9277 को लेकर बोर खनन करने रायगढ से भैसगढी की तरफ जा रहा था। इस दरम्यान जब वह सम्बलपुरी वन देवी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि एक स्वीफ्ट डीजायर कार क्रमांक सीजी 13 एडी 4649 में से एक युवक उतरा और उसके वाहन को रुकवा कर उसके पास आया और बीड़ी मांगने लगा।
पीड़ित ने बताया कि इस बीच उसने कहा कि वह बीड़ी नहीं पीता और उसके पास बीड़ी नहीं है। महज इतनी सी बात पर युवक ने उससे गाली गलौज करते हुए न केवल मारपीट शुरू कर दी। बल्कि ईंट मारकर उसके वाहन के सामने का शीशा भी तोड़ दिया। जिसके बाद कार में बैठ कर फरार हो गया।
बहरहाल, श्रीराम बोरवेल्स गाड़ी चालक रामस्वामी की रिपोर्ट पर चक्रधर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 115(2) 126(2), 296, 324(4), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?