November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर, निगम ने आलोक ड्रेसेस संचालक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना

रायगढ़। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने और सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाने निगम ने सख्त रुख अपनाया है। स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर सड़क पर कचरा व गंदा पानी फेंकने एवं सड़क निर्माण सामग्री रख सड़क बाधा के तीन मामले के विरुद्ध 15 हजार रुपए पेनाल्टी कार्रवाई की गई।
बुधवार की सुबह निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुभाष चौक मुख्य सड़क के किनारे कचरा पड़ा मिला। इस दौरान कमिश्नर ने चौक पर लगे सीसीटीवी को देखकर कचरा फेंकने वाले पर जुर्माना कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीसीटीवी खंगाला गया। सीसीटीवी में सुभाष चौक स्थित आलोक ड्रेस से बॉक्स में भरकर कचरा सड़क किनारे स्टाफ द्वारा फेंकने की बात सामने आई। इसपर आलोक ड्रेसेस के संचालक पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह एकार्ट होटल प्रबंधन द्वारा सड़क पर पानी बहाने और सफाई का अपशिष्ट सीधे सड़क पर छोड़ने पर 5000 रुपए एवं कोतरा रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के बगल में बन रहे बिल्डिंग के निर्माण सामग्री सड़क पर रखने पर मकान मालिक लखन ठाकुर पर भी 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने, कचरा फेंकने या पानी बहाने की शिकायत मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को कचरा मुक्त रखना और स्वच्छ रखना एवं सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।उन्होंने शहर के सभी व्यवसायियों एवं नागरिकों से अपने संस्थान और घरों के समान ही आस-पास सफाई बनाए रखने और कचरा सड़क पर या इधर उधर नहीं फेंकने की बजाय घर-घर पहुंचने वाले निगम की स्वच्छता दीदियों के रिक्शा और वाहनों को ही सूखा और गीला कचरा अलग अलग देने की अपील की है।

निगम प्रशासन ने दी चेतावनी
निगम प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य चौक चौराहा, मुख्य सड़कों पर अब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। ऐसे में सड़क किनारे कहीं पर भी कचरा दिखे तो आसपास के सीसीटीवी के एक्सेस को भी खंगाला जाएगा। इस आधार पर जिसके द्वारा भी सड़कों पर या अन्य सार्वजनिक स्थान, गली मोहल्ले में कचरा फेका जाएगा। उसपर सीधे तौर पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसे मामलों में जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है और बार-बार उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर व अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?