November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर 25 जंगली हाथियों का दल रोक रहा रास्ता, लोगों ने बनाया वीडियो, हो रहा वायरल

रायगढ़। जिले में पिछले दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर हाथियों का झूंड आ रहा है। हाथी जंगल से निकलकर रोड पर काफी देर तक चहलकदमी करते हैं। इसके कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चले जा रहे हैं। इसमें नर-मादा के साथ शावक भी हैं।
12 नवंबर की शाम हर दिन की तरह इस रोड पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। ट्रक-डंपर के साथ बाइक सवार भी इस रोड से गुजर रहे थे, लेकिन तकरीबन साढ़े चार बजे 25 हाथियों का झुंड सामारूमा के जंगल से निकलकर रोड पर आ गया। जिसके बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
हाथियों के दल की जानकारी वन अमले को लगी, तो मौके पर वनकर्मी और काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। हाथी का झुंड काफी देर तक घरघोड़ा-रायगढ़ मेन रोड पर खड़ा रहा। कुछ हाथी सड़क नीचे तो कुछ ऊपर थे। इस दौरान लोगों न उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे वापस जंगल की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की शाम को भी यही हाथी का दल सड़क पर काफी देर तक खड़ा रहा।
रायगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या पहले से बढ़कर 39 हो चुकी है। इसमें 12 नवंबर तक के रिकार्ड के अनुसार रायगढ़ रेंज के बंगुरसिया में 2, घरघोड़ा के चारमार और कमतरा बीट में 1-1, तमनार रेंज के सामारूमा में 25 और खरसिया के कापरमार में 10 हाथियों का झुंड है। 25 हाथी के दल में 6 नर, 14 मादा और 5 शावक शामिल हैं।

लगातार कर रहे निगरानी
इस संबंध में तमनार रेंजर विजेंद्र कुमार ने बताया कि शाम के समय 25 हाथियों का दल सड़क पर आया था। जिसकी निगरानी वन अमला द्वारा की जा रही थी। दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया था। ताकि हाथी रोड पार कर ले। उन्होंने बताया कि तमनार रेंज का बार्डर एरिया है और उसी जगह से वे रोड क्राॅस करते हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?