November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

बिहार चुनाव रुझानों में एनडीए का आंकड़ा 200 के पार, रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। जानिए राजद, कांग्रेस और लोजपा रामविलास के खाते में कितनी सीटें आई हैं?
शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 209, महागठबंधन 29, एआईएमआईएम 6 और अन्य 1 सीट पर आगे हैं। साढ़े तीन बजे तक की मतगणना के मुताबिक एनडीए 209 सीटों पर आगे है। महागठबंधन के बुरे हश्र का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल सभी दलों को केवल 29 सीटों पर बढ़त मिली है। एआईएमआईएम जैसे क्षेत्रीय दल भी अपना विस्तार कर रहे हैं। ओवैसी के दल से ताल ठोकने वाले प्रत्याशी छह सीटों पर आगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, ‘बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला चढ़ाई हम बंगाल में करेंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे। वहां पर जो जंगलराज आ गया है और वहां की जनता को जंगलराज से मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे।’

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?