November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

पुलिस ने छेड़खानी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने भेजा जेल

रायगढ़। रायगढ़ जिले की कापू पुलिस ने युवती से छेड़खानी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी उमेश चौहान को आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी उमेश चौहान पिता श्याम सुंदर चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी कमतराई थाना कापू पर पूर्व में भी ऐसे ही आरोप दर्ज हैं। बीते जुलाई माह में एक महिला द्वारा उसके खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की शिकायत पर थाना कापू में अपराध पंजीबद्ध हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया था, बाद में वह जमानत पर चल रहा था।
इसी बीच 22 अक्टूबर को आरोपी अपने दोस्तों के साथ एक स्थानीय युवती के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट एवं छेड़खानी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर 24 अक्टूबर को थाना कापू में धारा 74, 75(2), 115(2), 296, 332(c), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आज मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एंव हमराह स्टाफ द्वारा सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हुए।
कापू पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से लगातार विवादों और उत्पीड़न के मामलों में लिप्त आरोपी पर कानून का शिकंजा कसा है और उसे न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए जेल भेज दिया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?