November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

राशन दुकान का ताला टूटा, 55 बोरी चावल, 12 बोरी शक्कर के अलावा 04 बोरी नमक ले उड़े चोर, थाने में हुआ एफआईआर

रायगढ़। शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों के राशन सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। दुकान संचालक की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंजूलता नायक ने पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि वह आरके नर्सरी के पास रहती है और ग्राम पंचायत गेरवानी की शासकीय राशन दुकान का संचालन 2021 से करते आ रही है। उन्होंने बताया कि राशन दुकान में राशन कार्डधारियों को वितरण के लिये 24 अक्टूबर को राशन चावल, शक्कर और नमक आया था। 27,28 और 29 नवंबर को राशन वितरण करने के बाद गोदाम में 123 बोरी चावल, 12 बोरी शक्कर के अलावा 12 बोरी नमक बचा हुआ था।
मंजूलता नायक ने बताया कि 1 नवंबर की सुबह साढ़े 11 बजे राशन दुकान को बंद कर ताला लगा दिया गया था। इस दौरान दुकान में काम करने वाले पिलूदास महंत के माता का निधन हो जाने के कारण 08 नवंबर तक दुकान नही खोला गया और 9 नवंबर की सुबह सवा 8 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंची तो देखा कि राशन दुकान का ताला टूटा हुआ था। चोरी की आशंका पर जब उसने बोरियों की जांच की तो पाया कि 55 बोरी चावल, 12 बोरी शक्कर के अलावा 4 बोरी नमक, मूल्य करीब 29 हजार रूपये गायब मिला। अज्ञात चोरों ने शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
बहरहाल मंजूलता नायक ने चोरी की सूचना ग्राम पंचायत गेरवानी सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य एवं अन्य पंचगणों को करने के पश्चात कल पूरे मामले की शिकायत पूंजीपथरा थाने में की है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?