November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

कोड़केल में पुलिस की जनचौपाल : थाना प्रभारी ने अवैध शराब, साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों पर ग्रामीणों को जागरूक किया

रायगढ़। आज थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम के नेतृत्व में ग्राम कोड़केल में जनचौपाल का आयोजन किया गया, जहां तमनार पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जागरूकता दी गई। जनचौपाल की शुरुआत महिला समिति के गठन से हुई, जिसके माध्यम से महिलाओं को सामुदायिक सुरक्षा और शिकायत निवारण में सक्रिय भूमिका निभाने प्रेरित किया गया। इसके बाद ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध महुआ शराब का निर्माण या बिक्री करता है तो उसकी सूचना तुरंत थाना तमनार को दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता पर जोर देते हुए समझाया कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जीवन रक्षा का सबसे सरल और सबसे प्रभावी तरीका है। शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर जोखिम बताते हुए लोगों को ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही ग्रामीणों को मालवाहक वाहनों पर यात्रा करने से बचने की भी सलाह दी गई, क्योंकि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।
जनचौपाल में महिला एवं पोक्सो एक्ट की प्रमुख धाराओं और प्रावधानों की जानकारी देकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा से संबंधित कानूनी समझ बढ़ाई गई। आगे बढ़ते हुए थाना प्रभारी ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चेताया और समझाया कि किसी भी अनजान लिंक को न खोलें, अनचाहे मैसेज पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति को अपना आधार नंबर, बैंक विवरण या ओटीपी बिल्कुल न बताएं। फाइनेंशियल फ्रॉड, बीमा कराने के नाम पर ठगी और अन्य साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया।
जागरूकता को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस टीम द्वारा पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया, जिसमें साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की सूचना देने के तरीकों की जानकारी शामिल थी। जनचौपाल के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके सहयोग से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?