November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

दर्दनाक सड़क हादसा, बस का इंतज़ार कर रहे तीन लोगों तेज़ रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत दो गंभीर

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा मझगवां मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस का इंतज़ार कर रहे तीन लोगों को तेज़ रफ्तार कार ने अचानक रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि कार लगभग 10 फ़ुट उछलकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में अंडी गांव निवासी अधेड़ छक्के लाल चौधरी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गुप्ता और उसकी 9 वर्षीय बेटी गौरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में धुत था और वाहन में पुलिस सायरन भी लगा हुआ था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बच्ची गौरी की आँख में गंभीर चोट को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बताया गया कि ज्योति गुप्ता अपनी बेटी के साथ मायके अनुपपुर जाने के लिए बस का इंतज़ार कर रही थी, वहीं मृतक छक्के लाल चौधरी अपनी बेटी को लेने आए थे।

स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को 25,000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की, जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। फिलहाल मृतक का शव मरचुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?