November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

बीएसएनएल टावर अलटरनेटर सेट जनरेटर की चोरी, दुरसंचार अधिकारी ने थाने में लिखाई रिपोर्ट, आरोपियों की तलाश जारी

रायगढ़। ओपी जिंदल पार्क के पास लगे बीएसएनएल टावर का इंजन अलटरनेटर सेट (जनरेटर) चोरी चले जाने का मामला सामने आया है। कनिष्ठ दुरसंचार अधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल घरघोड़ा में कनिष्ठ दुरसंचार अधिकारी मुकेश कुमार सिदार ने पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि पूंजीपथरा जिंदल इंडस्ट्रीयल पार्क में बीएसएनएल का टावर संचालित है। जहां विद्युत आपूर्ति हेतु इंजन अलटरनेटर सेट वर्ष 2006 में स्थापित किया गया था। उक्त इंजन अलटरनेटर सेट(जनरेटर) को 12 नवंबर की दोपहर करीब 12.30 बजे से 1 बजे के मध्य अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मुकेश कुमार सिदार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है। चोरी गए अलटरनेटर सेट(जनरेटर) की कीमत करीब 1 लाख 74 हजार 4 सौ रूपये बताई गई है।
कनिष्ठ दुरसंचार अधिकारी मुकेश कुमार सिदार ने काफी खोजबीन करने के बावजूद चोरी गए सामान के नही मिलने के बाद उन्होंने पूंजीपथरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?