November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

हाथियों ने मचाया कहर, 15 किसानों की खड़ी फसल तबाह, कई गांव अलर्ट पर

रायगढ़ । जिले में हाथियों का उत्पात एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार देर रात जंगल से निकलकर हाथियों का एक बड़ा दल खेतों में घुस आया और 15 किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के इंचपारा बीट में 17 हाथियों का दल क्रिंधा गांव के 4 किसानों के खेतों में घुसा और खड़ी फसलों को पैरों तले रौंद दिया। दूसरी घटना रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के सामारूमा बीट के छेड़ोरिया गांव में हुई, जहां हाथियों ने 11 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया।

रात में सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन अमले ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों का दल डटा रहा और सुबह होने से पहले वापस जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद झिंगोल, तराईमाल और आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सावधान रहने की अपील की गई।

दिन में सड़क पर आ गए हाथी, वाहन रोके गए
रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे तमनार रेंज के अमलीडीह से सामारूमा पड़की पहरी की ओर जंगल से निकलते हुए दो दलों में करीब 40–45 हाथी सड़क पर पहुंच गए। हाथियों को देखकर वन विभाग ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। कुछ देर सड़क पर रहने के बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चला गया।

जंगलों में कुल 70 हाथियों का विचरण
रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 70 हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं।
– धरमजयगढ़ वन मंडल में 30 हाथी हैं, जिनमें अकेले बोरो रेंज में 17 हाथी मौजूद हैं।
– रायगढ़ वन मंडल में 40 हाथियों की उपस्थिति दर्ज की गई है।
– तमनार रेंज में 34
– घरघोड़ा रेंज में 4
– रायगढ़ रेंज में 2 हाथी

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?