November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन
तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

पूंजीपथरा पुलिस का बड़ा खुलासा : बीएसएनएल टावर से जनरेटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार – हाइड्रा, पिकअप, बाइक और चोरी जनरेटर बरामद

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने बीएसएनएल टावर से चोरी हुए जनरेटर मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों और चोरी में सहयोगी रहे पिकअप वाहन चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जनरेटर, मोटरसाइकिल, पिकअप वाहन और चोरी में प्रयुक्त हाइड्रा वाहन बरामद कर उनकी कुल कीमत करीब 6 लाख 44 हजार 400 रुपये आंकी है। गिरफ्तार आरोपियों पर चोरी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बीएसएनएल घरघोड़ा में पदस्थ कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी मुकेश कुमार सिदार ने 15 नवंबर को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क स्थित बीएसएनएल टावर में वर्ष 2006 में स्थापित इंजन अल्टरनेटर सेट (जनरेटर) को 12 नवंबर की दोपहर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध पिकअप वाहन सीजी 13 ए.ज़ेड. 2008 दिखाई दिया। वाहन की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस ने चालक पनबुडी कुजूर को धर दबोचा, जिसने पूछताछ में तीन संदिग्ध युवकों के नाम बताये, जिनमें अमित, दुर्योधन उरांव और कालीचरण निषाद शामिल थे। पुलिस ने अमित के घर दबिश दी, पर वह फरार मिला। इसके बाद टीम चंद्रपुर के ग्राम कलमा पहुँची और वहां से दुर्योधन उरांव व कालीचरण निषाद को हिरासत में लिया, जिन्होंने जनरेटर चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी दुर्योधन उरांव ने खुलासा किया कि उसने जिंदल पार्क गेट के पास लगे बीएसएनएल टावर में जनरेटर देखा और उसे चोरी करने की योजना बनाई। 12 नवंबर को वह कालीचरण निषाद के साथ मोटरसाइकिल (सीजी 11 बी.ई. 9508) पर रायगढ़ आया और वहां साथी अमित से मिला। तीनों ने ढिमरापुर चौक से पिकअप चालक पनबुडी कुजूर को साथ लिया और पूंजीपथरा पहुँचे। आरोपियों ने एक हाइड्रा वाहन किराए पर लेकर टावर के पास पहुंचे और जनरेटर को उठाकर पिकअप में लोड कर फरार हो गए। बाद में कालीचरण निषाद के निशानदेही पर जनरेटर, दुर्योधन उरांव से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पनबुडी कुजूर से पिकअप बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने अपराध में उपयोग की गई हाइड्रा वाहन भी जप्त की है। फरार आरोपी अमित की तलाश तीव्र की गई है । आरोपियों द्वारा संगठित होकर अपराध करने को लेकर संगठित अपराध की धारा 112(2) BNS जोड़ा गया है, मामले की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में चोरी के माल की पतासाजी और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी, आदिकांत प्रधान, हेमसागर पटेल, विक्रम कुजूर और नरेंद्र पैकरा की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –
1. दुर्योधन उरांव, 24 वर्ष, ग्राम कलमा थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती
2. कालीचरण निषाद, 30 वर्ष, ग्राम कलमा थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती
3. पनबुडी कुजूर, 45 वर्ष, निवासी जगतपुर ढिमरापुर थाना कोतवाली, रायगढ़
फरार – अमित
जप्त सामान –
• डीजी जनरेटर इंजन (कीमती ₹1,74,400)
• मोटरसाइकिल होंडा सीजी 11 बी.ई. 9508 (कीमती ₹70,000)
• पिकअप वाहन सीजी 13 ए.ज़ेड. 2008 (कीमती ₹4,00,000)
• पुराना हाइड्रा सीजी 13 एल.ए. 4326 (कीमती ₹3,00,000)
कुल जप्ती : 6,44,400

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?